वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, ट्रैफिक जाम से हाल बेहाल

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

उत्तराखंड की प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वीकेंड के चलते शहर में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जिसके कारण कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम के अचानक बिगड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई है। इसके बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। ठंड के बीच भी सैलानी नैनी झील में नौकाविहार का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन बाहरी वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। गलत तरीके से वाहन चलाने और पार्किंग नियमों की अनदेखी से जाम और बढ़ रहा है।

पर्यटन स्थलों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है। नैनीताल जू, स्नो व्यू प्वाइंट, माँ नैना देवी मंदिर, हनुमान गढ़ी, भीमताल और सातताल जैसे प्रमुख स्थलों पर सुबह से ही पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।

इस बढ़ती भीड़ का असर स्थानीय कारोबार पर भी सकारात्मक दिख रहा है। होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में रौनक लौट आई है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

शनिवार के बाद रविवार को भी पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन के लिए ट्रैफिक और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार तैयार, गैस किल्लत से निपटने के लिए वैकल्पिक इंतजाम

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज...

रुड़की में किसानों का प्रदर्शन, बिजली और राजस्व मुद्दों पर महापंचायत

रुड़की में किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों...

पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, गणेश गोदियाल ने उठाए कई मुद्दे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून...