ऋषिकेश में हनुमान जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग, एसडीएम के माध्यम से भेजा गया ज्ञापन

Date:

रिपोर्ट: सागर रस्तोगी

ऋषिकेश में हनुमान जन्मोत्सव को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

भटनागर ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव देशभर में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है और यह करोड़ों सनातनियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने इसे दीपावली जैसे बड़े पर्वों के समान महत्व का बताया।

संगठन ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि हनुमान जयंती जैसे बड़े धार्मिक पर्व पर किसी भी राज्य में सरकारी अवकाश घोषित नहीं किया गया, जबकि अगले दिन गुड फ्राइडे के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश रहा। इस पर संगठन ने समानता के आधार पर सभी प्रमुख धार्मिक पर्वों को मान्यता देने की मांग उठाई।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि हनुमान जयंती, मौनी अमावस्या, कार्तिक स्नान और महाशिवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों को अनिवार्य राष्ट्रीय अवकाश की सूची में शामिल किया जाए।

राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में देश के करोड़ों हिंदुओं को उनसे यह अपेक्षा है कि उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए इन पर्वों को राष्ट्रीय अवकाश का दर्जा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून: ब्लॉक प्रमुख, पूर्व चेयरमैन समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय...

देहरादून में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक, मंत्री मदन कौशिक ने दिए अहम निर्देश…..

स्लग: आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठकरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में प्रदेश...

देहरादून में मंत्री रेखा आर्या से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों ने खत्म किया धरना…..

लोकेशन: देहरादूनरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून के सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार...