मिशन 2027 की तैयारी तेज, जसपुर में बीएलओ को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

आगामी मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए जहां राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को धार दे रहे हैं, वहीं निर्वाचन आयोग भी तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में जसपुर के खंड विकास कार्यालय सभागार में बीएलओ (BLO) की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई।

यह कार्यशाला राहुल शाह (एसडीएम, जसपुर) के निर्देशन में संपन्न हुई। इसमें तहसीलदार दलीप सिंह नेगी, खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी निरंजन सिंह की मौजूदगी रही। कार्यशाला के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए सभी बीएलओ को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में बीएलओ द्वारा फील्ड में आ रही समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई। एसडीएम राहुल शाह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के निर्देश दिए। साथ ही एसआईआर (Special Intensive Revision) के संबंध में हेमचंद्र जोशी और कौशल चौधरी द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

करीब तीन से साढ़े तीन घंटे तक चली इस कार्यशाला में बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून: ब्लॉक प्रमुख, पूर्व चेयरमैन समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय...

देहरादून में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक, मंत्री मदन कौशिक ने दिए अहम निर्देश…..

स्लग: आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठकरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में प्रदेश...

देहरादून में मंत्री रेखा आर्या से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों ने खत्म किया धरना…..

लोकेशन: देहरादूनरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून के सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार...