धामी सरकार ने 14 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, विनोद सुयाल बने राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष

Date:

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद अब पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संगठन और शासन के बीच तालमेल मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में कुल 14 नेताओं को दायित्व सौंपे गए।

इसी क्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

नियुक्ति के बाद विनोद सुयाल ने केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूरे भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को सरकार में काम करने का अवसर मिलना गौरव की बात है।

सुयाल ने आगे कहा कि वे अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका लक्ष्य राज्य के युवा कल्याण विभाग को और अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। यदि युवा शक्ति राज्य के विकास में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाए, तो आने वाला दशक निश्चित रूप से उत्तराखंड के लिए स्वर्णिम साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून: ब्लॉक प्रमुख, पूर्व चेयरमैन समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय...

देहरादून में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक, मंत्री मदन कौशिक ने दिए अहम निर्देश…..

स्लग: आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठकरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में प्रदेश...

देहरादून में मंत्री रेखा आर्या से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों ने खत्म किया धरना…..

लोकेशन: देहरादूनरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून के सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार...