देहरादून में मंत्री रेखा आर्या से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों ने खत्म किया धरना…..

Date:

लोकेशन: देहरादून
रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून के सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों और सरकार के बीच सहमति बन गई है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या के आश्वासन के बाद स्वयंसेवकों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने का फैसला लिया।


बैठक में उठी प्रमुख मांगें

बैठक के दौरान पीआरडी स्वयंसेवकों ने अपनी कई अहम मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहीं:

  • वर्षभर (365 दिन) रोजगार सुनिश्चित करना
  • होमगार्ड के समान मानदेय और डीए लागू करना

मंत्री ने दिए निर्देश

रेखा आर्या ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन मांगों पर शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि जल्द निर्णय लिया जा सके।


खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी पर भी चर्चा

बैठक में खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न” नौकरी देने के विषय पर भी विचार किया गया। अधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर निर्देश

मंत्री ने प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में इसी वर्ष से कक्षाएं शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया तेज करने को कहा।
साथ ही 142 पदों के सृजन और भूमि संबंधी लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।


धरना खत्म करने पर बनी सहमति

मंत्री के आश्वासन के बाद पीआरडी स्वयंसेवक प्रतिनिधियों ने धरना समाप्त करने पर सहमति जताई, जिससे लंबे समय से चल रहा विवाद फिलहाल थम गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून: ब्लॉक प्रमुख, पूर्व चेयरमैन समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय...

देहरादून में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक, मंत्री मदन कौशिक ने दिए अहम निर्देश…..

स्लग: आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठकरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में प्रदेश...

देहरादून में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया…..

रिपोर्टर: सचिन कुमार भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस...