महिला आरक्षण पर विशेष सत्र का स्वागत, 2029 से लागू होने की तैयारी: महेंद्र भट्ट….

Date:

देहरादून, 7 अप्रैल:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए संसद के विशेष सत्र का स्वागत किया है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता बताया।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बड़े और ऐतिहासिक फैसले ले रही है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदना अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आरक्षण को 2029 से लागू करने के उद्देश्य से ही विशेष सत्र बुलाया गया है, ताकि आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी की जा सकें। सरकार का लक्ष्य है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाए।

महेंद्र भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले इस कानून को जल्द लागू करने की मांग कर रहे थे, वही अब इसकी टाइमिंग और प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी राज्य की मौजूदा सीटें कम नहीं होंगी, बल्कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटों का प्रावधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र में 16, 17 और 18 अप्रैल को इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य कानून से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट और मजबूत बनाना है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो।

भट्ट ने उम्मीद जताई कि विपक्ष दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महिला सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण कदम में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड सरकार तैयार, गैस किल्लत से निपटने के लिए वैकल्पिक इंतजाम

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज...

रुड़की में किसानों का प्रदर्शन, बिजली और राजस्व मुद्दों पर महापंचायत

रुड़की में किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों...

पीएम मोदी के देहरादून दौरे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया, गणेश गोदियाल ने उठाए कई मुद्दे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून...