Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandमसूरी में LPG गैस की कोई कमी नहीं, इंडियन गैस सर्विस ने...

मसूरी में LPG गैस की कोई कमी नहीं, इंडियन गैस सर्विस ने आरोपों को बताया निराधार

पर्यटन नगरी मसूरी में एलपीजी गैस की कमी को लेकर उठे विवाद के बीच अब इंडियन गैस सर्विस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। गैस एजेंसी के मैनेजर ने कहा है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

ट्रेडर्स एसोसिएशन ने उठाए थे सवाल

दरअसल, बीते दिनों मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता कर गैस सिलेंडरों की कथित कमी और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया था। साथ ही एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का ऐलान भी किया गया था।

‘पैनिक न हों उपभोक्ता’

इंडियन गैस सर्विस के मैनेजर ने लोगों से अपील की है कि वे गैस को लेकर किसी तरह की घबराहट न दिखाएं। उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है।

सभी वर्गों को मिल रही गैस सप्लाई

मैनेजर के अनुसार:

  • घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं
  • बड़े प्रतिष्ठानों को उनकी मांग के अनुसार व्यावसायिक गैस दी जा रही है
  • छोटे ढाबों, होटल और रेस्टोरेंट में भी सप्लाई शुरू कर दी गई है

गोदाम से लगातार हो रही आपूर्ति

उन्होंने बताया कि गोदाम से लगातार गैस सिलेंडर मसूरी भेजे जा रहे हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आने वाले समय में किसी प्रकार की किल्लत नहीं होगी।

KYC और सर्वर की समस्या हुई दूर

कुछ दिनों पहले केवाईसी और लगातार बुकिंग के कारण सर्वर डाउन होने की समस्या सामने आई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो चुकी है।

जरूरी संस्थानों को प्राथमिकता

भारत सरकार के मानकों के अनुसार स्कूल, अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति की गई है।

‘शहर में नहीं होने दी जाएगी कमी’

मैनेजर ने स्पष्ट कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं और पूरे शहर में गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments