रुड़की के पिरान कलियर में बहुउद्देशीय शिविर, 50 में से 20 शिकायतों का मौके पर समाधान

Date:

संवाददाता: अरशद हुसैन

रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन और आयोग एक साथ मंच पर नजर आए। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

यह शिविर साबरी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था।

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, दी योजनाओं की जानकारी

शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, पेंशन, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, उद्योग और ऋण योजनाओं से जुड़े विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा आयुष्मान योजना, महिला कल्याण, चाइल्ड हेल्पलाइन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित सेवाओं की भी जानकारी दी गई।

50 शिकायतें दर्ज, 20 का मौके पर समाधान

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। कुल 50 शिकायतों में से करीब 20 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

इन समस्याओं पर रही सबसे ज्यादा शिकायतें

शिविर में पेयजल, शौचालय, राशन कार्ड, नालों की सफाई और मच्छर-मक्खियों के बढ़ते प्रकोप जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

अधिकारियों ने दिया समाधान का भरोसा

इस अवसर पर प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

नैनीताल: सरोवर नगरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे...

ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की कमी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

ऋषिकेश: शहर के सरकारी अस्पताल में पिछले एक महीने...

सुरक्षा दीवार के बावजूद नहीं थमा जंगली जानवरों का आतंक, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

डोईवाला (देहरादून): राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व से सटे बुल्लावाला...

चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड अलर्ट: देहरादून-ऋषिकेश में मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा तैयारी

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने...