Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandकिच्छा में सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, उद्यान निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार.....

किच्छा में सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, उद्यान निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार…..

रंजीत सिंह | किच्छा

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टोल फ्री नंबर 1064 पर मिली शिकायत के आधार पर की गई।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

शिकायतकर्ता, जो एक लकड़ी ठेकेदार हैं, ने आरोप लगाया था कि ग्राम गऊघाट में निजी आम के पेड़ों की कटान अनुमति दिलाने के नाम पर उनसे ₹12,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया।

ट्रैप कर रंगे हाथ पकड़ा

09 अप्रैल 2026 को टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ निरीक्षक बादल पाण्डे को किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र से ₹12,000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

टीम को मिलेगा पुरस्कार

इस सफल कार्रवाई पर सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

जनता से अपील

सतर्कता विभाग ने जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सूचना टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments