जसपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

Date:

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। प्रदेशभर में जहां एक ओर विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान जारी है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका विरोध भी लगातार बढ़ता दिख रहा है।

इसी क्रम में जसपुर विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शुक्रवार को भारी आक्रोश के साथ उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचे। यह प्रदर्शन प्रधान संघ के नेतृत्व में किया गया, जहां सभी प्रधानों ने एकजुट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधानों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी राहुल शाह को सौंपा। ज्ञापन में गांवों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को तुरंत बंद करने की मांग की गई।

ग्रामीणों में बढ़ रहा असंतोष

ग्राम प्रधानों का कहना है कि बिना स्पष्ट जानकारी और सहमति के गांवों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भ्रम और असंतोष की स्थिति बन रही है।
प्रधानों के अनुसार, कई जगह लोगों को यह गलतफहमी हो रही है कि मीटर लगवाने में ग्राम प्रधानों की भूमिका है, जिससे उनके खिलाफ नाराजगी भी बढ़ रही है।

विवाद की स्थिति बनने का खतरा

ग्राम प्रधानों ने यह भी बताया कि जब वे और ग्रामीण मिलकर बिजली विभाग के कर्मचारियों को मीटर लगाने से रोकते हैं, तो कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे हालात में किसी बड़ी घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

समाधान न मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

प्रधानों ने साफ कहा कि यदि प्रशासन स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून: उत्तराखंड की महिलाएं हो रही सशक्त, सुरक्षा को लेकर आयोग गंभीर

उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर...

रुड़की: विनय विशाल अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में अफरा-तफरी, सभी सुरक्षित

रुड़की के बीएसएम चौक स्थित विनय विशाल अस्पताल में...