रूस की यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों की बारिश, मां-बेटियों समेत 6 की मौत, पुतिन पर भड़के जेलेंस्की

Date:

कीव: रूस ने बुधवार को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल दागी हैं। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अलग-अलग शहरों पर रूस के ये ड्रोन और मिसाइल हमले हुए हैं। हमलों में मरने वालों में एक महिला और उसकी दो छोटी बेटियां शामिल हैं। यूक्रेन ने आम लोगों के साथ-साथ उर्जा ढांचे को निशाना बनाने का आरोप रूस पर लगाया है।

क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाशनिक ने बताया कि कीव क्षेत्र में बचावकर्मियों ने पोहरेबी गांव में एक घर में आग लगने के बाद तीन लोगों के शव बरामद किए, जिनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कीव द्निप्रो जिले में दो और लोग मृत पाए गए। यहां आपातकालीन सेवाओं ने 16 मंजिला आवासीय इमारत पर ड्रोन के हमले से लगी आग से 10 लोगों को बचाया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले इस बात का सबूत है कि पुतिन युद्ध रोकने को लेकर दुनिया का दबाव नहीं मान रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमलों से कीव और जापोरीजिया शहरों के साथ-साथ ओडेसा, चेर्निहाइव, किरोवोह्रद, पोल्तावा, विन्नित्सिया, चर्कासी व सुमी के क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ।

जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ, अमेरिका और सात औद्योगिक देशों के समूह जी7 से रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि दुनिया अब चुप ना रहे और रूस के विश्वासघाती हमलों का एकजुट होकर जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को जवाबदेह ठहराना जरूरी है।

इन हमलों से कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बुडापेस्ट में उनकी प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है, क्योंकि वह बेकार की मीटिंग नहीं चाहते हैं। यूक्रेन में युद्ध को सुलझाने की कोशिश कर रहे ट्रंप के प्रयासों में यह नया मोड़ है।

ट्रंप और पुतिन के बीच हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में बैठक होने वाली थी, जिसे स्थगित करने का निर्णय सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच बातचीत के बाद लिया गया। ट्रंप ने कहा कि मैं एक व्यर्थ बैठक नहीं चाहता। मैं सिर्फ समय की बर्बादी नहीं चाहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related