Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandरुड़की में मेधावियों को मिलेगा सम्मान, 24 मई को आयोजित होगा “उड़ान...

रुड़की में मेधावियों को मिलेगा सम्मान, 24 मई को आयोजित होगा “उड़ान सफलता का सम्मान” कार्यक्रम

रिपोर्ट: अरशद हुसैन

Roorkee में मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को नई पहचान और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से “उड़ान सफलता का सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट होंगे।

देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक गौरव कौशिक ने बताया कि 24 मई को सुबह 11 बजे दिल्ली रोड स्थित Hotel Centrum में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

40 स्कूलों के टॉपर्स होंगे सम्मानित

उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में रुड़की के करीब 40 प्रमुख विद्यालयों के कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुके प्रतिष्ठित लोग भी कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

करियर काउंसलिंग भी होगी आकर्षण का केंद्र

गौरव कौशिक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल छात्रों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जहां से उन्हें प्रेरणा, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास मिल सके।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि “उड़ान” कार्यक्रम प्रतिभाशाली युवाओं के सपनों को नई दिशा देने का माध्यम बनेगा।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments