Wednesday, October 21, 2026
HomeUttarakhandमसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी...

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 50 मीटर गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की मौत

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। गज्जी बैंड के पास एक पानी का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अक्षय असवाल (25) निवासी मसूरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर मसूरी झील से पानी भरकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गज्जी बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments