हाथी को देखकर खेत में कूदी महिला घायल, कोटद्वार के पुलिंडा गांव की घटना

Date:

हाथी से बचने के प्रयास में महिला घायल

कोटद्वार के दुगड्डा ब्लॉक क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही एक बार फिर लोगों के लिए खतरा बनती नजर आई। पुलिंडा गांव में मवेशी चराने गई एक महिला हाथी को सामने देखकर घबरा गई और जान बचाने के प्रयास में निचले खेत में कूद गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मवेशी चराने गई थी महिला

जानकारी के अनुसार पुलिंडा गांव निवासी सरोज देवी (40) पत्नी सुनील सिंह बुधवार दोपहर अपने पति के साथ सीला सारी क्षेत्र स्थित खेतों में मवेशी चराने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनके सामने एक जंगली हाथी आ गया। हाथी को देखकर दंपति घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।

खेत में कूदने से पैर में लगी चोट

हाथी से बचने के लिए सरोज देवी ने जल्दबाजी में पास के निचले खेत में छलांग लगा दी। खेत में कूदने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और उनके पैर में गंभीर चोट लग गई। घायल अवस्था में महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

दुगड्डा रेंज के रेंजर रमेश चंद्र सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला हाथी से बचने के प्रयास में घायल हुई है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से जंगल और खेतों की ओर जाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है।

क्षेत्र में बढ़ रही वन्यजीवों की आवाजाही

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर करें कार्य, अधिकारियों को ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की दो टूक

रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। भीमताल ब्लॉक सभागार में आयोजित जनसंवाद...

राहुल गांधी के मसूरी दौरे को लेकर कांग्रेस में उत्साह, स्वागत की तैयारियां पूरी

राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार मसूरी लोकसभा में...

ऊधम सिंह नगर की बेटी बनी उत्तराखंड पीसीएस टॉपर, जसमीत कौर ने प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

रिपोर्टर: रंजीत सिंह उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 के परिणाम...