नारायणबगड़ में बहुउद्देश्यीय शिविर एवं तहसील दिवस का आयोजन, 127 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Date:

रिपोर्ट: नवीन चन्दोला

चमोली: जिले के नारायणबगड़ विकासखंड सभागार में मंगलवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर एवं तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

शिविर में ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला, नगरपालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

शिविर के दौरान कुल 127 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। प्रशासन ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत प्रदान की।

जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में सबसे अधिक शिकायतें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), एनपीसीसी (NPCC) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आने वाली सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर सामने आईं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही समयबद्ध तरीके से किया जाए। ऐसे बहुउद्देश्यीय शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना: 4.39 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर, मंत्री रेखा आर्या ने किया DBT

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना...

सितारगंज में सेवा, सुशासन एवं समर्पण शिविर का आयोजन, मौके पर सुनी गईं लोगों की समस्याएं

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित सितारगंज के महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर...

अनुशासनहीनता से पार्टी को नुकसान, लेकिन भाजपा भी इससे अछूती नहीं: सूर्यकांत धस्माना

रिपोर्ट: सचिन कुमार देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की हाल ही में...