Thursday, November 26, 2026
HomeUncategorizedआईआईटी रुड़की के स्थापना दिवस पर पहुंचीं कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा...

आईआईटी रुड़की के स्थापना दिवस पर पहुंचीं कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव

रुड़की: आईआईटी रुड़की ने 25 वर्ष पूरे करने के साथ ही अपनी 179 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए 180वें वर्ष में प्रवेश किया है। स्थापना दिवस समारोह में कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

समारोह में देश-विदेश से पहुंचे प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों,उद्योग जगत की हस्तियों और शिक्षाविदों ने संस्थान की उपलब्धियों का उत्सव मनाया। इस दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। वर्ष 1847 में थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के रूप में स्थापित इस संस्थान ने देश को इंजीनियरिंग, विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं दी हैं।

समारोह में कर्नाटक की राज्यपाल एवं संस्थान की पूर्व छात्रा डॉ. सुधा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं टाटा केमिकल्स के प्रबंध निदेशक एवं सीआईआई अध्यक्ष आर. मुकुंदन और प्रो. प्रेम व्रत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत सहित तमाम वरिष्ठ शिक्षाविदों, पूर्व छात्रों और विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुधा यादव ने अपनी मातृ संस्था में लौटने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आईआईटी रुड़की की गौरवशाली विरासत देश के इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती रही है। ज होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और अनुसंधान को समाज की जरूरतों से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही पूर्व छात्रों से भी अपनी मातृ संस्था के साथ जुड़े रहकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने की अपील की। समारोह में प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार, प्रतिष्ठित युवा पूर्व छात्र पुरस्कार और उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाओं को सम्मान दिया गया।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने कहा कि संस्थान की 180 वर्षों की विरासत और आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे होना पूरे संस्थान परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, अंतर्विषयी अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के माध्यम से राष्ट्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों का समाधान विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments