Thursday, November 26, 2026
HomeUncategorizedमंगलौर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, रुके हुए विकास कार्यों...

मंगलौर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करने पर बनी सहमति

मंगलौर: मंगलौर नगर पालिका परिषद में आज बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मोहयूदीन अंसारी, अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी सहित सभी सभासद मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने पर चर्चा की गई। सभी सभासदों ने आपसी सहमति से रुके हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर सहमति जताई। इसके साथ ही नगर पालिका के पुराने भवन के पुनर्निर्माण को लेकर भी सहमति बनी।

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष मोहयूदीन अंसारी ने बैठक को सफल बताते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों ने सकारात्मक सहयोग दिया। उन्होंने बैठक में शामिल सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments