Thursday, November 26, 2026
HomeUncategorizedसंविधान दिवस पर सीएम धामी की तीन बड़ी घोषणाएं, अभियोजन विभाग को...

संविधान दिवस पर सीएम धामी की तीन बड़ी घोषणाएं, अभियोजन विभाग को मिलेंगे 25 लाख रुपये

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री- न्याय व्यवस्था का आधार सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान एवं विधि दिवस पर पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अभियोजन विभाग को मजबूत बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के संबंध में प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता के लिए 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण और प्रदेश के सभी जनपदों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार में उतारने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सदस्यों के योगदान को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई और विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में विधि, समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ और ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ का विमोचन भी किया।

सीएम धामी ने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। अभियोजन अधिकारियों की निष्पक्षता, विधिक दक्षता और पारदर्शिता से आमजन का न्याय व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों से पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय को प्राथमिकता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों, वर्चुअल सुनवाई और न्यायालय भवनों के आधुनिकीकरण के माध्यम से न्याय व्यवस्था को आधुनिक बना रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में कानून का राज कायम रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस सरकार का संकल्प है।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments