Saturday, November 28, 2026
HomeUncategorizedउत्तराखंड: पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको वाहन के खाई में गिरने...

उत्तराखंड: पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको वाहन के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत, कई घायल

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रिखणीखाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास यात्रियों से भरा एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर UK15TA2152 है। हादसे के वक्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों में कई महिलाएं शामिल हैं, जो भंगनवांन गांव की निवासी थीं।

योजना का फॉर्म भरकर लौट रही थीं महिलाएं: बताया जा रहा है कि महिलाएं बैंणी-भुली योजना का फॉर्म भरने के बाद वाहन से अपने गांव वापस लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमें: दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिखणीखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी एवं राहत-बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।

वहीं इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गहर दु:ख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि

पौड़ी गढ़वाल के कलवाड़ी, रिखणीखाल में हुए भीषण सड़क हादसे का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. इस हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड-

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments