देहरादून में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, पृथ्वीनाथ मंदिर में लगा विशाल भंडारा

Date:

देहरादून: राजधानी देहरादून में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी शोभायात्रा और उससे जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

शोभायात्रा के तहत आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें भगवान राम और हनुमान से जुड़े प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया। इसके साथ ही रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सार्वजनिक भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को इस वर्ष विशेष रूप से भव्य रूप दिया गया और शहरभर में निकाली गई शोभायात्राओं को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और देश के प्रति सकारात्मक संदेश देना भी है। बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया।

आगामी योजनाओं पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान खर्च में बचत कर जो धनराशि एकत्रित हुई है, उससे 19 जून को 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक सरोकारों की दिशा में भी एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

उत्तराखंड के मसूरी में पिछले 9 महीनों से बेरोजगारी...

रुड़की में महिला सम्मेलन: 50 से अधिक महिलाओं ने UKD जॉइन किया, संगठन विस्तार को मिली नई गति

रुड़की के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में...