उत्तराखंड के भगवानपुर (रुड़की) में आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने शिरकत की और संगठन को मजबूत करने की रणनीति साझा की।
70 विधानसभा सीटों पर संगठन विस्तार का लक्ष्य
मीडिया से बातचीत के दौरान महेंद्र यादव ने बताया कि पार्टी ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लक्ष्य तय किया है।
उन्होंने कहा कि इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता हर विधानसभा, वार्ड और गांव तक पहुंचकर नई टीमों का गठन करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
“संवाद नहीं, संगठन को ऊर्जा देने का अभियान”
महेंद्र यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक बैठक नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा देने का अभियान है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर जोर
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कोऑर्डिनेशन प्रेम सिंह ने कहा कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और संगठन को मजबूत आधार देना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन के दम पर आने वाले चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार साझा किए।


