रूड़की: लंढौरा में रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। रुड़की-लक्सर मार्ग पर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों ने कई दुकानों का सामान भी जब्त कर लिया। कार्रवाई को देखते हुए कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
प्रशासन ने स्थायी अतिक्रमण करने वालों को दो दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


