पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, छात्राओं ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल से दूर स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भीमताल में विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट और प्रधानाचार्य ईला कैड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी और नेपाली संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं और सरकारी विद्यालय भी आज उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल और उनकी रुचि के अनुसार विकास के अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को निराश न होकर दोगुनी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान वर्षभर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय की छात्रा हिना कोहली ने भीमताल और अपने विद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में सभासद प्रकाश चंदोला, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, एसएमसी अध्यक्ष दिनेश सांगुड़ी, बीडीसी सदस्य मोहित टम्टा, यशपाल आर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, एडवोकेट सुनीता पांडे समेत कई गणमान्य लोग, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी रोड गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने ली हाई लेवल बैठक

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मसूरी रोड गोलीकांड के...

नए वित्तीय वर्ष में शराब के दामों में बदलाव, सरकार का ₹5400 करोड़ राजस्व लक्ष्य

अंग्रेजी शराब के दामों में मामूली बढ़ोतरी नई नीति के...

चंपावत दौरे पर सीएम धामी: ₹38 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 100 फीट तिरंगे का अनावरण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय...

उत्तराखंड में एलपीजी की कोई कमी नहीं: गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई, मंत्री रेखा आर्या का अलर्ट

रिपोर्ट: सचिन कुमार उत्तराखंड में एलपीजी (घरेलू गैस) की उपलब्धता...