गैस सिलेंडर की किल्लत के आरोपों से भाजपा ने किया इंकार

Date:

राजधानी देहरादून में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी सामने आ रही है। कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की भीड़ और नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि समय पर बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें कई दिनों तक गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं का आक्रोश

देहरादून की कई गैस एजेंसियों के काउंटर पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई दिन पहले गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हुई। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

भाजपा ने किल्लत के आरोपों को किया खारिज

वहीं इस मामले पर भाजपा ने गैस सिलेंडर की कमी के आरोपों से साफ इंकार किया है। भाजपा प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र ने कहा कि प्रदेश में गैस सप्लाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी गैस एजेंसी के पास भंडारण की कमी है या समय पर स्टॉक नहीं मंगाया गया है, तो इसकी वजह से कुछ जगह उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है।

प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शासन और प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए ताकि जहां समस्या है वहां जल्द समाधान किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह समस्या सभी गैस एजेंसियों में नहीं बल्कि कुछ एजेंसियों तक सीमित हो सकती है

क्या बोले भाजपा प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र ने कहा कि गैस सप्लाई सामान्य है और अगर कहीं दिक्कत है तो प्रशासन जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, इलाके में शोक

रिपोर्ट: आसिफ इक़बाल उत्तराखंड के Ramnagar में शुक्रवार शाम एक...

देहरादून में LPG गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, 405 शिकायतें दर्ज, कालाबाजारी में 50 सिलेंडर जब्त

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एलपीजी गैस आपूर्ति...