देहरादून में DM कोर्ट के बहिष्कार का ऐलान, अधिवक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

Date:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी कोर्ट के बहिष्कार को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए की गई संस्तुति के बाद अधिवक्ता समाज में रोष बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा बार काउंसिल उत्तराखंड और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को प्रेमचंद शर्मा के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भेजी गई थी। इस फैसले के विरोध में देहरादून बार एसोसिएशन ने आम सभा बुलाई, जिसमें बड़ा निर्णय लिया गया।

बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुकरेती ने बताया कि आम सभा में सर्वसम्मति से जिलाधिकारी कोर्ट के बहिष्कार का फैसला लिया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे अधिवक्ताओं के सम्मान के खिलाफ बताया।

अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि मंगलवार तक सभी राजस्व न्यायालयों और रजिस्ट्रार कार्यालयों का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक जिलाधिकारी देहरादून का तबादला नहीं होता, तब तक जिलाधिकारी न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा।

इस निर्णय के बाद जिले में न्यायिक कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून: ब्लॉक प्रमुख, पूर्व चेयरमैन समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय...

देहरादून में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक, मंत्री मदन कौशिक ने दिए अहम निर्देश…..

स्लग: आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठकरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में प्रदेश...

देहरादून में मंत्री रेखा आर्या से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों ने खत्म किया धरना…..

लोकेशन: देहरादूनरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून के सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार...