नैनीताल में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: खुर्पाताल क्षेत्र में प्रशासन ने चलाया अभियान, अवैध कब्जे ध्वस्त

Date:

रिपोर्ट: ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण (DDA) की टीम ने खुर्पाताल क्षेत्र में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

दरअसल, हाल ही में खुर्पाताल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने पाया कि कुछ होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए।

निर्देशों के अनुपालन में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के तहत प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।

प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि खुर्पाताल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी भूमि अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाती, तब तक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खटीमा में प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध कटान और पशु अवशेषों के खिलाफ छापेमारी, मकान सील

रिपोर्टर: सुभाष चंद उत्तराखंड के खटीमा में प्रशासन ने अवैध...