गैस संकट और महंगाई पर कांग्रेस का हमला: श्यामलाल आर्य बोले— “₹1100 पार सिलेंडर, भाजपा नेता खामोश”

Date:

टिहरी गढ़वाल:
उत्तराखंड में बढ़ती महंगाई और गैस आपूर्ति संकट को लेकर सियासत तेज हो गई है। जनपद टिहरी गढ़वाल के कांग्रेस नेता और नरेंद्र नगर विधानसभा प्रभारी श्यामलाल आर्य ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।


गैस संकट को लेकर सरकार पर निशाना

श्यामलाल आर्य ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे तनाव और युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे आम जनता और व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है, जिसके चलते लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।


“₹1100 के पार पहुंचा सिलेंडर”

कांग्रेस नेता ने बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹1100 के करीब पहुंच चुकी है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस सरकार के दौरान सिलेंडर ₹400 के आसपास था, तब स्मृति ईरानी सड़कों पर प्रदर्शन करती थीं, लेकिन अब कीमतें बढ़ने के बावजूद भाजपा नेता चुप हैं।


होटल-ढाबा संचालकों पर असर

आर्य ने कहा कि गैस की कमी का सबसे ज्यादा असर होटल और ढाबा संचालकों पर पड़ रहा है।

  • कमर्शियल सिलेंडर के लिए भटकना पड़ रहा है
  • कई छोटे व्यवसाय अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं

चारधाम यात्रा पर भी पड़ सकता है असर

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बढ़ती महंगाई और गैस संकट का असर आगामी चारधाम यात्रा पर भी पड़ सकता है।

उन्होंने देवप्रयाग में सरकारी शराब की दुकान को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद इसे बंद नहीं किया जा रहा है।


2027 चुनाव को लेकर बयान

श्यामलाल आर्य ने कहा कि जनता अब भाजपा के “दोहरे चरित्र” को समझ चुकी है और आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्थाओं में पाई गई बड़ी कमी

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित सरकारी अस्पताल में फायर विभाग...

देहरादून: ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में धामी सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री...