गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी कार्यकर्ताओं का नरेंद्रनगर में प्रदर्शन

Date:

नरेंद्रनगर: गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं ने नरेंद्रनगर में जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।

यूकेडी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्रनगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के बाद यूकेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड राज्य गठन के समय से ही गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग उठती रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

यूकेडी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का गठन ही पृथक उत्तराखंड राज्य के आंदोलन से हुआ था। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद भी आंदोलन की मूल भावना तभी पूरी होगी जब गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से निर्णय नहीं लेती है, तो यूकेडी कार्यकर्ता प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राज्य के भौगोलिक और सांस्कृतिक संतुलन के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है और इसे स्थायी राजधानी घोषित किया जाना चाहिए।

यूकेडी कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैरसैंण को राजधानी बनाने से पहाड़ी क्षेत्रों का संतुलित विकास होगा और प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी। इसी मांग को लेकर पार्टी आने वाले समय में भी आंदोलन जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऋषिकेश में 24 घंटे के भीतर वाहन चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन...