गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इस बीच Deepam Seth ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती दोनों होती है।
डीजीपी ने बताया कि सत्र के दौरान संभावित कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों को पहले ही चिन्हित कर वहां अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों की नियमित ब्रीफिंग भी की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कई बार हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन Uttarakhand Police पूरी तरह से मोटिवेट होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। इस दौरान डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनसे सुझाव भी लिए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।


