ऋषिकेश में गैस रिफिलिंग का खेल उजागर: सप्लाई वाहन में खुलेआम भराई का वीडियो वायरल

Date:

ऋषिकेश: तीर्थ नगरी ऋषिकेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गैस की किल्लत के बीच नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम गैस रिफिलिंग की जा रही थी। यह घटना बनखंडी क्षेत्र की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ‘इंडियन गैस’ लिखे एक सप्लाई वाहन के अंदर एक कर्मचारी अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह बांसुरी (रिफिलिंग पाइप) के जरिए सिलेंडरों में गैस भर रहा था, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ है और गंभीर हादसे को न्योता दे सकता है।

इस पूरी घटना को एक जागरूक नागरिक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जैसे ही कर्मचारी को वीडियो बनाए जाने की भनक लगी, उसने तुरंत रिफिलिंग रोक दी और उपकरण छिपाने की कोशिश की। हालांकि, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि पास के एक घर की छत से भी उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड की जा रही थीं।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस तरह की अवैध रिफिलिंग के चलते घरेलू गैस सिलेंडरों में वजन की कमी हो सकती है, जिससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

नैनीताल: सरोवर नगरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे...

ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की कमी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

ऋषिकेश: शहर के सरकारी अस्पताल में पिछले एक महीने...

सुरक्षा दीवार के बावजूद नहीं थमा जंगली जानवरों का आतंक, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

डोईवाला (देहरादून): राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व से सटे बुल्लावाला...

चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड अलर्ट: देहरादून-ऋषिकेश में मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा तैयारी

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने...