विकासनगर में ‘गढ़वाल संवाद यात्रा’ का भव्य स्वागत, आशीष नेगी ने उठाए पलायन और रोजगार के मुद्दे

Date:

उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की ‘गढ़वाल संवाद यात्रा’ के विकासनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गढ़वाल सभा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशीष नेगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 26 वर्षों में भाषा, संस्कृति, रोजगार और पलायन जैसे अहम मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया गया है।

आशीष नेगी ने कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड की जनता खुद आगे आकर प्रदेश को बचाने के लिए एकजुट हो। उन्होंने बाहरी राज्यों के लोगों की बढ़ती भागीदारी पर चिंता जताते हुए कहा कि रोजगार, ठेकेदारी से लेकर जल-जंगल-जमीन से जुड़े कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी कम होती जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की व्यवस्था धीरे-धीरे बाहरी लोगों पर निर्भर होती जा रही है, जो स्थानीय हितों के लिए चुनौती बन सकता है। ‘गढ़वाल संवाद यात्रा’ के जरिए वे पूरे उत्तराखंड में लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से उत्तराखंड क्रांति दल को समर्थन देने की अपील की। साथ ही भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने पर पार्टी पलायन कर चुके लोगों को वापस लाने और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून: ब्लॉक प्रमुख, पूर्व चेयरमैन समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन…

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय...

देहरादून में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक, मंत्री मदन कौशिक ने दिए अहम निर्देश…..

स्लग: आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठकरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में प्रदेश...

देहरादून में मंत्री रेखा आर्या से वार्ता के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों ने खत्म किया धरना…..

लोकेशन: देहरादूनरिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून के सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार...