दिवाली तो खत्म हो गई लेकिन दिवाली का असर अब भी हवाओं में नजर आ रहा है जो कि हर साल देखने को मिलता है। इस त्योहार का उत्सव मनाने के लिए लोग ढेर सारे पटाखे जलाते हैं जिसके चलते एयर क्वालिटी पर काफी नकारात्मक असर पड़ता है और हवा प्रदूषित हो जाती है।
जैसा कि आप जानते हैं जहरीली हवा में सांस लेने से फेफड़ों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है, लेकिन ऐसा तो बिल्कुल भी संभव नहीं है कि आप पूरी तरह से इस प्रदूषित हवा से बच सकें, लेकिन एक देसी उपाय आपको और आपकी फेफड़ों की रक्षा जरूर कर सकता है।
जी हां, आप रोजाना एक काढ़े का सेवन करके अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। साथ ही फेफड़ों को हवा में घुली गंदगी से पहुंचने वाले नुकसान से भी प्रोटेक्ट करता है। इस देसी उपाय की रेसिपी जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, जो आपके बहुत काम आ सकती है।
दिवाली के बाद आमतौर पर AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी खराब हो जाता है। AQI स्तर से लोगों को यह पता चलता है कि वायु प्रदूषण बढ़ रहा है या घट रहा है। जब एयर पॉल्यूशन बढ़ता है तो इससे आपकी ओवरऑल पर काफी नराकात्मक असर पड़ता है। इससे आपके फेफड़ों के बीमार पड़ने का भी जोखिम बढ़ जाता है। दरअसल, वायु प्रदूषण आपके एयरवेज को परेशान कर सकता है और आपके फेफड़ों के लक्षणों को बढ़ा सकता है। कुछ प्रकार के वायु प्रदूषक फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं और सूजन पैदा कर सकते हैं। साथ ही अगर आपको अस्थमा है, तो वायु प्रदूषण एक ट्रिगर साबित हो सकता है।


