भारत की जीत का जश्न बना विवाद, मसूरी में आतिशबाजी को लेकर युवक और परिवार से मारपीट का आरोप

Date:

मसूरी/देहरादून:
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न जहां पूरे देश में मनाया गया, वहीं मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मक्कावाला इलाके में जश्न मनाने को लेकर विवाद हो गया।

पीड़ित धनेश्वर के अनुसार भारत की जीत के बाद उन्होंने अपने घर के बाहर आतिशबाजी की थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना 100 नंबर पर दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाना राजपुर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पूरी रात कमरे में बंद रहा और सुबह किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैरसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गैरसैंण/देहरादून:उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी...

उत्तराखंड बजट 2026 को लेकर सीएम धामी उत्साहित, बोले – हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार हुआ बजट

देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी राज्य...

रायवाला के मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: चार वाहन टकराए, बस समेत कई वाहन आग में जले, दो शव बरामद…..

स्थान: रायवालासंवाददाता: सागर रस्तोगी रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर...