शहीदों को नमन करने मसूरी पहुंचीं कुमारी शैलजा, कांग्रेस ने साधा 2027 का लक्ष्य

Date:

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह

पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आईं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने शनिवार को मसूरी में शहीद स्थल झूलाघर पहुंचकर राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास का संकल्प दोहराया।

इसके बाद कर पार्किंग स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में कुमारी शैलजा ने भाग लिया। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई।

सरकार पर विपक्ष के तीखे आरोप

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की स्थिति निराशाजनक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शराब, खनन और भूमाफिया का प्रभाव बढ़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि खनन के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक संसद में अपनी चिंता जता चुके हैं। वहीं भाजपा विधायक अरविंद पांडे द्वारा भी सरकार पर सवाल उठाए गए हैं।

बेरोजगारी और पलायन बड़ा मुद्दा

उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका आरोप था कि स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जबकि बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे पलायन बढ़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव के मूड में है और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि मसूरी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट को लेकर कोई विवाद नहीं है और जिसे भी उम्मीदवार बनाया जाएगा, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे जिताने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस 2027 में जीत हासिल कर पिछले 15 वर्षों का “सूखा” खत्म करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वार्षिक उत्सव और छात्रसंघ समारोह का भव्य आयोजन

धनोल्टी क्षेत्र के थत्यूड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक...

केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

रिपोर्ट: कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को...

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

नैनीताल: सरोवर नगरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे...

ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की कमी, मरीजों की बढ़ी परेशानी

ऋषिकेश: शहर के सरकारी अस्पताल में पिछले एक महीने...