देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹70 लाख के 413 चोरी हुए मोबाइल बरामद

Date:

देहरादून पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल और सीओ सिटी की टीम ने पिछले छह महीनों में संयुक्त अभियान चलाकर 413 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन स्मार्टफोन्स की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹70 लाख आंकी गई है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की साइबर टीम ने न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि अन्य राज्यों से भी इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है।

एसएसपी के अनुसार, आज 103 मोबाइल स्वामियों को व्यक्तिगत रूप से उनके फोन सौंपे गए। लंबे समय बाद अपने फोन वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। साथ ही यह आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

उत्तराखंड के मसूरी में पिछले 9 महीनों से बेरोजगारी...

रुड़की में महिला सम्मेलन: 50 से अधिक महिलाओं ने UKD जॉइन किया, संगठन विस्तार को मिली नई गति

रुड़की के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में...

नैनीताल में बाघ का आतंक खत्म? वन विभाग ने देर रात किया ट्रेंकुलाइज, जांच जारी

रिपोर्ट: ललित जोशी भीमताल ब्लॉक के सूर्या जाला गांव में...

जसपुर में 28वां बैसाखी जोड़ मेला: 12 अप्रैल को नगर कीर्तन, 14 को दंगल

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव देवभूमि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...