डोईवाला में बड़ी चोरी का खुलासा: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 7 लाख के जेवरात बरामद

Date:

संवाददाता – सागर रस्तोगी

राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। डोईवाला पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

नकरौंदा क्षेत्र में हुई थी वारदात

यह घटना नकरौंदा इलाके की है, जहां निवासी जियालाल अपने परिवार के साथ एक समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखी नकदी व कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर डोईवाला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।

हर्रावाला बैरियर पर पकड़े गए आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब हर्रावाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए।

आरोपी पेशेवर चोर, कई वारदातों में शामिल

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरविंदर, शुभम और जागीर नाथ निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों आरोपी पेशेवर चोर हैं और उन्होंने रायपुर क्षेत्र में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस ने बाइक भी की सीज

कोतवाल प्रदीप राणा के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ डोईवाला और रायपुर थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक को भी सीज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रुड़की में गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें: एजेंसी मालिक परवेज आलम

रुड़की क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर...