बजट सत्र के बाद खटीमा लौटे विधायक भुवन कापड़ी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…..

Date:

रिपोर्ट – सुभाष चंद

खटीमा:उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में अपने क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती से उठाने के बाद खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी के क्षेत्र में लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

विधायक के खटीमा पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। लोगों ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाया है।

भुवन कापड़ी ने कहा कि जनता का यह प्यार और विश्वास ही उन्हें जनहित के लिए संघर्ष करने की ताकत देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी क्षेत्र के विकास और जनता के अधिकारों के लिए उनकी आवाज सदन से लेकर सड़क तक गूंजती रहेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याएं, युवाओं की बेरोजगारी और क्षेत्रीय विकास उनके प्रमुख मुद्दे हैं, जिन्हें वे लगातार सरकार के सामने उठाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऋषिकेश में शिवाजी नगर से मैक्स बोलेरो चोरी, CCTV में कैद हुई घटना…..

ऋषिकेश:ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र से एक मैक्स बोलेरो...

ऋषिकेश में फूलदेई और हिंदू नववर्ष का उत्सव, बच्चों ने घर-घर जाकर बिखेरे फूल…..

संवाददाता -सागर रस्तोगी ऋषिकेश:देवभूमि उत्तराखंड में पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई और...

विधानसभा में सत्ता पक्ष के सवालों पर सियासत, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने…..

रिपोर्ट : सचिन कुमार देहरादून: गैरसैंण में चल रहे विधानसभा...