ऋषिकेश: भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरंग ने आरोपों का किया खंडन, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Date:

ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरंग ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे संपत्ति से जुड़े आरोपों का सख्त खंडन किया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए आरोप लगाने वाले व्यक्ति से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

“आरोप पूरी तरह गलत”

प्रेस वार्ता के दौरान लक्ष्मी गुरंग ने कहा कि जिस संपत्ति को लेकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह उनकी खुद की नहीं बल्कि किराए पर ली गई है। उन्होंने बताया कि उनके पास वैध रेंट एग्रीमेंट मौजूद है, जो इन आरोपों को गलत साबित करता है।

माफी नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर आरोप लगाने वाला व्यक्ति सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होटल में की प्रेस वार्ता

लक्ष्मी गुरंग श्यामपुर नटराज बायपास मार्ग स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब हुईं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले हरिद्वार के एक व्यक्ति ने उन पर संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।

संपत्ति मालिक ने भी किया समर्थन

प्रेस वार्ता के दौरान संपत्ति के मालिक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संबंधित संपत्ति के सभी मूल दस्तावेज उनके पास हैं और लक्ष्मी गुरंग पिछले कई वर्षों से उनके यहां किराएदार हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गलत तरीके से बयानबाजी कर संपत्ति पर हक जताने की कोशिश की जा रही है।

विवाद ने पकड़ा तूल

इस मामले ने स्थानीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद लक्ष्मी गुरंग ने मीडिया के सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देहरादून: उत्तराखंड की महिलाएं हो रही सशक्त, सुरक्षा को लेकर आयोग गंभीर

उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर...

रुड़की: विनय विशाल अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों में अफरा-तफरी, सभी सुरक्षित

रुड़की के बीएसएम चौक स्थित विनय विशाल अस्पताल में...