रूड़की: विवाहिता का आरोप—पति ने धोखाधड़ी से किया दूसरा निकाह, न्याय की गुहार

Date:

रूड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र से एक गंभीर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

महिला के अनुसार, वर्ष 2019 में कलियर निवासी एक युवक ने मुस्लिम रीति-रिवाज से उसके साथ निकाह किया था। उसके पास इस निकाह से संबंधित दस्तावेज (निकाहनामा की रसीद) भी मौजूद हैं। निकाह के बाद दोनों किराए के मकान में साथ रहने लगे और उनके एक बेटा भी हुआ।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद उसका पति उसे छोड़कर अलग रहने लगा। इसी दौरान, पति के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य युवती से करवा दी। महिला का कहना है कि यह निकाह फर्जी तरीके से कराया गया और उसे इसकी जानकारी बाद में मिली।

महिला ने बताया कि जब उसने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, तो ससुराल पक्ष ने उसे बहला-फुसलाकर शिकायत वापस करवा ली। इसके बाद पति ने कुरान की कसम खाकर उसे साथ रखने का वादा किया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी महिला के पास मौजूद है। बावजूद इसके, उसे ससुराल में जगह नहीं दी गई।

अब महिला का कहना है कि उसके पति ने न्यायालय में तलाक का मुकदमा भी दायर कर दिया है। पीड़िता ने प्रदेश में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का हवाला देते हुए कहा कि एक व्यक्ति एक ही विवाह कर सकता है, लेकिन उसके पति ने इस कानून का उल्लंघन किया है।

फिलहाल, महिला ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शहीदों को नमन करने मसूरी पहुंचीं कुमारी शैलजा, कांग्रेस ने साधा 2027 का लक्ष्य

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आईं कांग्रेस...

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वार्षिक उत्सव और छात्रसंघ समारोह का भव्य आयोजन

धनोल्टी क्षेत्र के थत्यूड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक...

केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेज, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

रिपोर्ट: कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को...

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

नैनीताल: सरोवर नगरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे...