कॉलेज मंच पर गाली देना गायक को पड़ा भारी, देहरादून में मुकदमा दर्ज

Date:

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रतिष्ठित डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को कॉलेज में छात्रसंघ द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अन्य लोग शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रस्तुति देते समय गायक ने कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज परिसर और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की और गायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। थाना डालनवाला पुलिस के अनुसार, गायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में देर रात दो गुटों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल की सरोवर नगरी में देर रात...

पीएम नरेंद्र मोदी का दून दौरा: 14 अप्रैल को व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

देहरादून में मंगलवार, 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

विद्या मंदिर में बैसाखी और अंबेडकर जयंती की धूम, छात्रों ने दिए प्रेरणादायक संदेश

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या...

ऋषिकेश में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, वाहन मालिक और चालक पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता: सागर रस्तोगी ऋषिकेश के बनखण्डी क्षेत्र में अवैध गैस...