चारधाम यात्रा से पहले अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने सड़कों को कराया खाली

Date:

संवाददाता: सागर रस्तोगी

चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच ऋषिकेश में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए संकरी हो चुकी सड़कों को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है।

एसडीएम योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्रवाई की। इस दौरान सीओ नीरज सेमवाल और पूरी पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान की शुरुआत नटराज चौक से श्यामपुर पुलिस चौकी तक की गई, जहां सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर ठेले-रेहड़ी और अन्य अतिक्रमण को हटाते हुए सामान जब्त कर लिया। जिन लोगों ने चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्यामपुर-नटराज बायपास मार्ग पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक दबाव रहता है। ऐसे में सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग से जुड़ी सभी सड़कों को चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोग अपना सामान बचाने के लिए ठेले-रेहड़ी को इधर-उधर छुपाते नजर आए। वहीं, प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आने वाले दिनों में रेलवे रोड, देहरादून रोड, घाट रोड और मुखर्जी रोड समेत प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनगणना 2026 को लेकर जसपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, शिक्षकों को दी गई विस्तृत जानकारी

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव जसपुर: देश में करीब 16 साल बाद...

ऑपरेशन “प्रहार” का असर: रामनगर में LPG कालाबाजारी गैंग का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में पुलिस...

सितारगंज-अमरिया रोड पर दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंफर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, तीन की मौके पर मौत

रिपोर्टर: अश्वनी दीक्षित भीषण सड़क हादसे ने दहला दिया सितारगंज उत्तराखंड...

चारधाम यात्रा से पहले ऋषिकेश में मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन की तैयारियों का लिया गया जायजा

संवाददाता: सागर रस्तोगी आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित...