विश्व विजेता बनी टीम इंडिया, कोच गौतम गंभीर का खास संदेश हुआ वायरल…..

Date:

भारत: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में भी दबदबा कायम रखते हुए जीत हासिल की।

भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का पहला सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। गंभीर ने अपने परिवार के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा “Blessed” यानी सौभाग्यपूर्ण। उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उन्हें कोच के रूप में विश्व कप जीतने पर बधाई दे रहे हैं।

गंभीर ने एक और पोस्ट में भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि यह सिर्फ भगवान की योजना नहीं थी, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों का सपना और प्रयास था। उन्होंने टीम के हर खिलाड़ी को “वर्ल्ड चैंपियन” बताते हुए कहा कि इस जीत में पूरे देश की उम्मीदें और समर्थन शामिल था, जिसने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया।

कोच के तौर पर गंभीर को शुरुआती दौर में काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने महज छह महीनों के भीतर दूसरा बड़ा खिताब जीत लिया। टेस्ट क्रिकेट में भले ही टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो, लेकिन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में भारत बेहद मजबूत टीम बनकर उभरा है। इससे पहले टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैरसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गैरसैंण/देहरादून:उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी...

उत्तराखंड बजट 2026 को लेकर सीएम धामी उत्साहित, बोले – हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार हुआ बजट

देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी राज्य...

रायवाला के मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: चार वाहन टकराए, बस समेत कई वाहन आग में जले, दो शव बरामद…..

स्थान: रायवालासंवाददाता: सागर रस्तोगी रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर...