ऋषिकेश कॉलेज में हंगामा: परीक्षा परिणामों में त्रुटियों के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन पर तालाबंदी

Date:

ऋषिकेश के कॉलेज परिसर में परीक्षा परिणामों में लगातार आ रही गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन की तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि परीक्षा परिणामों में बार-बार त्रुटियां सामने आ रही हैं, जिससे उनके भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है।

पुलिस ने किया हस्तक्षेप, कई छात्र हिरासत में

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सख्ती दिखाई और कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद माहौल और अधिक गरम हो गया।

छात्र नेताओं ने की कड़ी निंदा

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव और महासचिव अभिषेक कुमार त्रिसूलिया ने पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

लंबे समय से उठ रही समस्या

छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल और छात्र नेता मानव रावत ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से परीक्षा परिणामों में सुधार की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में निदेशक और परीक्षा नियंत्रक को कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

आंदोलन की चेतावनी

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो पूरे कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बड़ी संख्या में छात्र रहे मौजूद

प्रदर्शन में मानसी सती, रहन बंदोलिया, आर्यन भारती, गौरव जोशी, सुहानी, सृष्टि, शिवानी, इशांत, दीपक साहनी, अतुल, सुंदर, अखिल गुलियाल, आशीष, भव्या, अक्षय कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related