उत्तराखंड में पर्यटन को नई उड़ान: ऋषिकेश में 19-सीटर सी-प्लेन का सफल ट्रायल

Date:

रिपोर्ट: सचिन कुमार

उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य के पर्यटन सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए प्रदेश में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

बीते सोमवार को पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत देखने को मिली, जब ऋषिकेश स्थित पशुलोक जलाशय में 19-सीटर सी-प्लेन का सफल ट्रायल किया गया। यह ट्रायल स्काई हॉक कंपनी की ओर से किया गया, जो भविष्य में राज्य में सी-प्लेन सेवाओं के संचालन की संभावनाओं को मजबूत करता है।

सी-प्लेन के सफल परीक्षण के साथ ही उत्तराखंड में एडवेंचर और लग्ज़री टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को नई सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सरकार का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने के बाद दुर्गम और खूबसूरत पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान हो जाएगी, जिससे पर्यटन उद्योग को एक नया आयाम मिलेगा।

क्या होगा फायदा?

  • दुर्गम क्षेत्रों तक आसान और तेज़ पहुंच
  • पर्यटन में वृद्धि और रोजगार के नए अवसर
  • राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार
  • हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

उत्तराखंड में सी-प्लेन सेवा की शुरुआत को राज्य के पर्यटन विकास की दिशा में एक गेमचेंजर कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नैनीताल में बाघ का आतंक खत्म? वन विभाग ने देर रात किया ट्रेंकुलाइज, जांच जारी

रिपोर्ट: ललित जोशी भीमताल ब्लॉक के सूर्या जाला गांव में...

जसपुर में 28वां बैसाखी जोड़ मेला: 12 अप्रैल को नगर कीर्तन, 14 को दंगल

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव देवभूमि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...

उपजिलाधिकारी ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण, किसानों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश

रिपोर्टर: प्रदीप श्रीवास्तव उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...