मुख्यमंत्री धामी की हाईलेवल बैठक घायलों से भी की बातचीत……

Date:

देहरादून, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा परिचालन केंद्र से रेस्क्यू ऑपरेशन की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत एवं बचाव अभियान की ताजा स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू टीमों को पूरी तत्परता, समन्वय और सतर्कता के साथ अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौके पर सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं और बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना में घायल श्रमिकों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रही है और प्रभावित श्रमिकों व उनके परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फिल्म प्रोजेक्ट को लेकर डीजी सूचना बंशीधर तिवारी से मिले फिल्म निर्देशक इमरान शेख………..

फिल्म निर्देशक इमरान शेख ने फिल्म निर्माता शादाब जैदी...