Sunday, October 11, 2026
HomeUttrakhandपिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पिता को शक था कि उसकी बेटी किसी युवक से बातचीत करती थी। इसी शक के चलते उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को किशोरी की मां ने धनेश्वर उर्फ तोता और आशीष उर्फ धोल्ला के खिलाफ बेटी को घर से ले जाने और वापस नहीं लौटने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को 22 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, धनेश्वर ने बताया कि 27 जुलाई को वह अपने दोस्त आशीष के साथ मोटरसाइकिल से किशोरी को माता मंदिर के पास पुल पर ले गया। वहां कथित तौर पर कमीज से उसका गला घोंटकर हत्या की गई और शव को गंगनहर में फेंक दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनेश्वर उर्फ तोता पुत्र मांगेराम और आशीष उर्फ धोल्ला पुत्र सुनील, निवासी ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट, मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने धनेश्वर के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगनहर में किशोरी के शव की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी धनेश्वर का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

मामले के खुलासे में मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह, उपनिरीक्षक आनंद मेहरा समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

- Advertisement -```html
```
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments