48 घंटे में सुलझा भोगपुर हत्याकांड: मंदिर के केयरटेकर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Date:

रूड़की/लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और चोरी के सामान के साथ पकड़ा गया।

यह मामला 12 अप्रैल का है, जब भोगपुर स्थित एक मंदिर के केयरटेकर राजवीर (पुत्र पाला), निवासी गोधना, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) मृत अवस्था में मिले थे। जांच में सामने आया कि उनकी हत्या सिर पर भारी वस्तु से वार कर की गई थी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और जांच शुरू की। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर एसपी देहात और सीओ लक्सर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। इसी आधार पर आरोपी की पहचान विशाल चौधरी (25 वर्ष), निवासी अलमासपुर, नई मंडी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

14 अप्रैल को पुलिस ने टांडा भागमल क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मंदिर से चोरी किया गया इन्वर्टर, चढ़ावे की नकदी और एक अन्य मंदिर से चोरी किया गया एम्पलीफायर बरामद हुआ। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और पेचकस भी बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काम की तलाश में कनखल आया था और भोगपुर में अपनी मौसी के घर रुका हुआ था। देर रात उसने चोरी की योजना बनाई और घर से हथौड़ा व पेचकस लेकर मंदिर पहुंच गया। ताला तोड़ते समय केयरटेकर के जागने पर उसने घबराकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब का आदी है और वारदात के समय भी नशे में था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंतनगर एयरपोर्ट से हेली सेवा का शुभारंभ, अब यात्रा होगी आसान

रिपोर्ट: रंजीत सिंहउत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने...

उत्तराखंड का फिल्म जगत संकट में, 10 साल से फिल्म बोर्ड गठन लंबित—उफतारा का सरकार पर हमला

रिपोर्टर: धर्मेंद्र सिंह उत्तराखंड का क्षेत्रीय फिल्म उद्योग लगातार उपेक्षा...

नारी शक्ति और रोड सेफ्टी पर खास पहल, महिलाओं की भागीदारी को मिला सम्मान

देहरादून में परिवहन विभाग की ओर से “नारी शक्ति,...