सीएम धामी का सख्त रुख: हेल्पलाइन शिकायत पर देहरादून में औचक पहुंचकर देखी जमीनी हकीकत

Date:

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक शिकायत ने सीधे मुख्यमंत्री को मौके तक पहुंचा दिया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जाखन क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर यह साफ संदेश दिया कि जनता की समस्याओं पर सरकार तुरंत कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

जानकारी के अनुसार, राजपुर रोड स्थित क्षेत्र में अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने के दौरान फुटपाथ को नुकसान पहुंचा था। स्थानीय निवासी विवेक मदान ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि खुदाई के बाद फुटपाथ की ठीक से मरम्मत नहीं की गई, जिससे टाइल्स धंस गईं और लोगों को चलने में परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और तुरंत संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए स्थिति दिखाई। उन्होंने काम में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस तरह की समस्याएं दोबारा न हों।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी पाया कि कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन के बावजूद बिजली के तार खुले में हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अधूरी योजना और लापरवाही से किए गए कार्य न केवल जनता के लिए परेशानी खड़ी करते हैं, बल्कि सरकारी संसाधनों की भी बर्बादी करते हैं।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पूरे प्रदेश में इस तरह की शिकायतों की समीक्षा करने और अभियान चलाकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर शिकायत को प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार

देहरादून: शहर में अपराध पर नकेल कसने के लिए...

खटीमा में प्रशासन की अनदेखी पर बुजुर्ग का विरोध तेज, 15 दिन बाद अब आमरण अनशन का ऐलान

रिपोर्ट: सुभाष चंद खटीमा में एक बुजुर्ग समाजसेवी का आंदोलन...