ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल हालत में गिरफ्तार

Date:

देहरादून: शहर में अपराध पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के बीच पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया, जिसे गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान क्रांतनाथ के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी। मौके से पुलिस ने एक देसी तमंचा, खोखा कारतूस और एक व्हाइट स्विफ्ट कार (UK08TA 9193) बरामद की है।

संदिग्ध कार से शुरू हुई कार्रवाई

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान पीली कोठी, हर्रावाला क्षेत्र में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार घूमती हुई नजर आई। जब पुलिस ने चालक को रोकने का प्रयास किया, तो वह तेज रफ्तार में हरिद्वार की ओर भागने लगा।

घेराबंदी के बाद हुआ पीछा

सूचना मिलते ही सभी चेक पोस्ट अलर्ट कर दिए गए और बैरियर लगाकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया, लेकिन कुआंवाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक बोर्ड से टकरा गया। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागने लगा।

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

पीछा कर रही पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले से चोरी सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना के बाद भी उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम धामी का सख्त रुख: हेल्पलाइन शिकायत पर देहरादून में औचक पहुंचकर देखी जमीनी हकीकत

रिपोर्टर: सचिन कुमार देहरादून में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज एक...

खटीमा में प्रशासन की अनदेखी पर बुजुर्ग का विरोध तेज, 15 दिन बाद अब आमरण अनशन का ऐलान

रिपोर्ट: सुभाष चंद खटीमा में एक बुजुर्ग समाजसेवी का आंदोलन...