रैतपुर के पंकज कुमार आत्महत्या प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, अरुणा कुमार ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

Date:

रिपोर्टर: भगवान सिंह

पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र स्थित रैतपुर गांव में 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार के आत्महत्या प्रकरण को लेकर अब क्षेत्र में निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। मामले ने स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री अरुणा कुमार ने रैतपुर गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

अरुणा कुमार ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठाते हुए कहा कि यह पता लगाया जाना बेहद जरूरी है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक को आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाना पड़ा। उन्होंने पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की इच्छा के अनुरूप दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। साथ ही यदि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अरुणा कुमार ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रुड़की: भारतीय किसान यूनियन समाज ने कई पदाधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां…..

रुड़की। अकबरपुर ढाढेकी में भारतीय किसान यूनियन (समाज) की...

पिता निकला 13 वर्षीय बेटी का कातिल दोस्त के साथ मिलकर गंगनहर में फेंका शव……

रुड़की/मंगलौर। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की...